सीसीटीएनएस कर्मचारियों एवं उपनिरीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण।
पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मचारीगण एवं उपनिरीक्षकगण को iRAD (Integrated Road Accident Database) के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच, डेटा संग्रहण, विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना रहा। iRAD प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुर्घटना संबंधी सूचनाओं का त्वरित एवं सटीक आदान-प्रदान सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा में प्रभावी योगदान दिया जा सकेगा। प्रशिक्षण सत्र में थाना स्तर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को iRAD एप्लिकेशन के तकनीकी पहलुओं, फील्ड इनपुट, फोटो अपलोड, जीआईएस मैपिंग तथा डेटा वैलिडेशन की प्रक्रिया से विस्तार से अवगत कराया गया।











