कालपी तहसील के सभागार में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस.

दिवस में निम्न विभागों से सम्बन्धित 33 शिकायती प्रार्थना पत्र आये 7 का मौके पर निस्तारण हुआ !
*जिलाधिकारी राजेश पाण्डे की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम सन्दी निवासी सुरेश महाराज ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हमारे खेत के ऊपर से निकली विद्युत विभाग की हाई बोल्टस 11 हजार की लाइन खेत के नीचे आगयी है जिससे खेत की जुताई बुआई नही हो पा रही लाइन को दुरस्त किये जाने की मांग की है !
नगर के मुहल्ला राम चबूतरा निवासी रफीक ने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के विस्तारीकरण व चौड़ीकरण में मौजा आलमपुर में मुआवजा वितरण में 46 करोड रुपए से अधिक की धनराशि के घोटाले की जांच कराने व शेष लोगों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है ! ग्राम बडा गांव निवासी सरजू सिंह ने कहा कि खेत की पत्थर गड्डी होने के बाद विपक्षियों ने पत्थर हटाकर खेत की जुताई करदी है उचित कार्यवाही की मांग की है ! नगर के मुहल्ला उदनपुरा निवासी प्रियंका ने प्रार्थना पत्र देकर हमारे आवास प्रार्थना पत्र को अपात्र घोषित कर दिया है !आवास दिलाये जाने की मांग की है ! किसान यूनियन ने निम्न समस्याओं का ज्ञापन दिया तथा निस्तारण कराये जाने सहित 33 शिकायती प्रार्थना पत्र आये तथा 7 प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण किया गया*!
समाधान दिवस में जिलाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक डा.दुर्गेश कुमार,सीडीओ ए .के सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, सीओ अवधेश कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, एसडीओ विद्युत धर्मेन्द्र सिंह सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे !

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें