राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जिलाधिकारी ने किया नमन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को जिलाधिकारी ने किया नमन

कानपुर देहात, 31 अक्टूबर 2025

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती “सरदार @150 – एक भारत आत्मनिर्भर भारत” अभियान के अंतर्गत आज मां मुक्तेश्वरी देवी कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों और योगदान को नमन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में जो भूमिका निभाई, वह राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के योगदान पर संक्षिप्त परिचर्चा भी की गई तथा अधिकारियों ने उनके आदर्शों को अपने कार्य में अपनाने का संकल्प लिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें