पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार आदि भेंट कर अच्छे स्वास्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनायें देते हुये विदाई दी गई।
आज दिनांक 31.10.2025 को जनपद कानपुर देहात में तैनात पुलिसकर्मी निरी0 श्री मोहम्मद अहमद व मुख्य आरक्षी चालक श्री यशपाल सिंह अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी श्री अलोक कुमार द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र व उपहार आदि भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं एवम् सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।










