समस्त कृषक बन्धु शीघ्र करायें फार्मर रजिस्ट्री

समस्त कृषक बन्धु शीघ्र करायें फार्मर रजिस्ट्री

फार्मर रजिस्ट्री नही होने पर रूक जायेगी किसान सम्मान निधि

कानपुर देहात

उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव ने कृषक भाईयों से अपील की है कि जिन कृषक भाईयों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नही कराई गयी है वे अविलम्ब फार्मर रजिस्ट्री करा ले, नही तो किसान सम्मान निधि के साथ-साथ उर्वरक, बीज, कृषि रक्षा रसायन तथा कृषि यन्त्र पर अनुदान का लाभ नही मिल पायेगा, जिन कृषक भाईयों को नाम आधार और खतौनी में मिस मैच है वह या तो खतौनी के अनुसार आधार में नाम संशोधित करा लें अथवा आधार के अनुसार खतौनी में नाम संशोधन करा सकते है। खतौनी में नाम संशोधन के लिए सम्बन्धित तहसील मे नाम सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दे सकते है। तहसीलदार संज्ञान में लेते हुए खतौनी में नाम संसोधन कराने की कार्यवाही सीघ्र कराने के लिए उनसे आशा की जाती है यह फार्मर रजिस्ट्र समस्त कृषक भाईयों के लिए अनिवार्य है, इसके बिना कोई विभाग से कोई भी लाभ पाना अब सम्भव नही होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें