पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस मनोरमा शंखवार ने कार्य कर्ताओं के साथ भाग लिया

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस मनोरमा शंखवार ने कार्य कर्ताओं के साथ भाग लिया

रसूलाबाद में आयोजित कार्यक्रम में अकबरपुर रनियां पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस मनोरमा शंखवार ने कार्य कर्ताओं के साथ भाग लिया। मनोरमा शंखवार ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में सरदार पटेल का योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने 562 रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया था। उन्होंने युवाओं से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की एकता और सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। जयंती समारोह को डीजे के साथ धूमधाम से मनाया गया, जिससे उत्साह का माहौल रहा कस्बा रसूलाबाद में दिखा आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर प्रदेश में, रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया झिंझक रोड कैंप कांग्रेस कार्यालय रसूलाबाद में इस मौके पर मौजूद धर्म वीर शंखवार कांग्रेस जिला सचिव, विवेक बाजपेई, आरिफ खान, अजय पाल, गुड़िया देवी, अर्चना गौतम शिव सत्यम ठाकुर, नेहा गौतम, अमलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें