बारिश के कारण किसानों की हुई फसल बर्बाद किसान परेशान

बारिश के कारण किसानों की हुई फसल बर्बाद किसान परेशान

कानपुर देहात एक कृषि प्रधान जिला है, जहां की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। जिले में अचानक मौसम बदलने से तेज हवाओं और भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खरीफ की खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
अकबरपुर तहसील के सरवनखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र में धान, जुंडी और बाजरा की पक्की खड़ी फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में गिर गई हैं, जिससे अन्नदाताओं को भारी क्षति हुई है।
सरवनखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के किसानों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी परेशानी बताई। उनका कहना था कि जब बारिश की आवश्यकता होती है, तब पानी नहीं मिलता और जब जरूरत नहीं होती, तो बेमौसम बरसात हो जाती है, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो जाती हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें