पालिका समेत कई कार्यालयों तथा विद्यालयों में मनाई गई पटेल जयंती 

पालिका समेत कई कार्यालयों तथा विद्यालयों में मनाई गई पटेल जयंती

 

कालपी (जालौन)

 

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती एकता दिवस के रूप में शासकीय कार्यालयों तथा विद्यालयों में आयोजित की गई।

नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव की अगुवाई में सभासदों पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने सरदार पटेल की चित्र पर माल्यार्पण किया तथा राष्ट्र के योगदान में उनकी सराहना की गई। इसी प्रकार विद्युत कार्यालय में उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, अवर अभियंता जितेंद्र कुमार, नवीन सचान, अभिषेक धीर, आदि कर्मचारियों ने चित्र में माल्यार्पण कर उनको नमन किया। विभिन्न कार्यालय तथा विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

फोटो – पटेल जयंती मनाते पालिका अध्यक्ष तथा एस डी ओ

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें