नवांतुक प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली का चार्ज संभाल कर बताई प्राथमिकतायें
कालपी जालौन
बीते एक महीने से रिक्त चल रहे कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के पद पर इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी की नियुक्ति हो गई है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के निर्देशन के अनुरूप गुरुवार को नावांतुक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पदभार ग्रहण करके शासकीय एवं विभागीय कार्य को शुरू कर दिया है।
एटा जनपद के मूल निवासी 2012 बैच के इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी प्रदेश के कई जनपदों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जनपद जालौन की उरई, कोच, जालौन, माधौगढ़, सिरसा कलार,कुठौद थानों तथा कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं ।
रिपोर्ट- आर०एन०शुक्ला











