9 नवम्बर को होने वाली कबूतर उड़ान प्रतियोगिता की हुई तैयारी

9 नवम्बर को होने वाली कबूतर उड़ान प्रतियोगिता की हुई तैयारी

कालपी जालौन

स्थानीय नगर में आयोजित होने वाली कबूतर उड़ान प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों के द्वारा तैयारियां शुरू हो गई है।इस सिलसिले में बसीम खलीफा की मौजूदगी में शाहिद अंसारी की अध्यक्षता में मीटिंग सम्पन्न हुई।

बैठक में लिये गये फैसलों के बारे में जानकारियां देते हुए अरशद खान, हाफिज दिलशाद, लाला भाई ने अवगत कराया है कि कबूतर उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन 9 नोवाम्बर दिन रविवार को सुवह से कांग्रेस के जिला महासचिव तसलीम ख़ान तथा गणमान्य नागरिकों की सरपरस्ती में आयोजित किया जाएगा। कबूतर उड़ान प्रतियोगिता को पारदर्शिता तथा ईमानदारी से सम्पन्न कराने के लिये अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कबूतर उड़ान प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 17 से अधिक कबूतर प्रेमियों के द्वारा हिस्सा लिया गया है।
जिसमे रईस खा, जहीर हसन, असलम 4 मोहमद रफ़ी, तौहीद,समीर चौधरी, फुरकान , कल्लू मिठाई वाले, मुन्ना कैंची, अनस नंबरदार, मतीन अंसारी,हलीम खान,मुन्ना ट्रेक्टर वाले,मूर्तजा ,इंतिजार, समीर खात्ती,इरफ़ान खान के नाम शामिल हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को नकद 11 हजार रुपए व एक कप, ‌द्वितीय प्राइज 51 सौ रुपए एक कप तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 सौ रुपए व कप तथा अन्य लोगों को भी सम्मान से नवाजा जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें