लड़की पक्ष हुआ परेशान तो बिना दहेज के रचाई शादी

लड़की पक्ष हुआ परेशान तो बिना दहेज के रचाई शादी

रसूलाबाद कानपुर देहात।
रसूलाबाद कस्बे में स्थित धर्मगढ़ बाबा मंदिर में एक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां पर एक परिवार ने बिना दान दहेज के एक बेटी को अपना लिया। दरअसल में इंदलपुर लालू निवासी राजू की पुत्री शिवानी का विवाह रामगढ़ दिबियापुर निवासी मनीष पुत्र राधेश्याम से तय था लेकिन आर्थिक कमजोरी के चलते परिवार ने कई चीजों पर असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने उस समस्या को समझा और बिना बारात लाये ही मंदिर में विवाह करने की बात कही। जिससे विवाह के लिए परेशान हो रहे लड़की पक्ष के लोगों को राहत की सांस मिली और रसूलाबाद कस्बा स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर में दोनों ही परिवार के लोगों ने विवाह को धूमधाम से संपन्न कराया। जहां दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डालकर मंदिर पर विवाह रचाया तो बड़ी संख्या में लोग इस विवाह के गवाह बने और पति-पत्नी को आशीर्वाद भी दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें