।किसान रोज सुबह से ही सरकारी दुकानों के बाहर लाइन लगा रहे हैं। शाम तक इंतजार करने के बाद भी वे खाली हाथ लौट रहे हैं। अकबरपुर तहसील की रनियां सहकारी समिति में सैकड़ों किसानों की भीड़ देखी गई
किसानों का आरोप है कि खाद का वितरण मनमाने तरीके से किया जा रहा है। कई बुजुर्ग किसान कई किलोमीटर पैदल चलकर दुकानों तक पहुंच रहे हैं। समय पर खाद न मिलने से फसलों के बर्बाद होने का खतरा बढ़ रहा है। एक दिन की देरी भी फसल को नुकसान पहुंचा रही है।
किसानों ने खाद वितरण में पारदर्शिता की कमी की शिकायत की है। उनका कहना है कि अगर समय पर खाद नहीं मिली तो फसलें पूरी तरह से चौपट हो जाएंगी। किसानों का कहना है कि प्राईवेट दुकान दार 1350 रुपए प्रति बोरी के स्थान पर 17 से 18 सौ में ब्लैक कर रहे हैं जिससे किसान परेशान है सुबह से किसानों की लाइन लग जाती है वहीं कुछ किसानों को जब पता चलता तब तक खाद समाप्त हो जाती है किसानों का कहना है इस समय खाद की अति आवश्यकता है गेहूं लाही सरसों की बुआई का समय चल रहा है क्षेत्र के किसान संजय द्विवेदी, उमाशंकर पासवान, पप्पू राजावत, कन्हैया कमल, आनंद पासवान ने बताया की जिन किसानों को जब पता चला जाता है वो आ कर पहले ही खाद ले जाते हैं ग्रामवासियों का कहना है जिला अधिकारी महोदय को देंगे ज्ञापन










