आज भोगनीपुर तहसील में उपजिला अधिकारी की अध्यक्षता में वोटर पुनर्निरीक्षण की अहम बैठक हुई आयोजित।।

आज भोगनीपुर तहसील में उपजिला अधिकारी की अध्यक्षता में वोटर पुनर्निरीक्षण की अहम बैठक हुई आयोजित।।

पुखरायां कानपुर देहात- आज पुखरायां में तहसील कार्यालय में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर ने बताया कि 27 अक्टूबर की रात तक जो भी मतदाता सूची बनी है उसे मतदाता सूची के हिसाब से एक का फॉर्म प्रिंट आउट किया जाएगा उसके बाद उसे मतदाता सूची के हिसाब से घर-घर उस प्रिंट को हर घर भेजा जाएगा और जिसके नाम से वोट होगा उसके घर में वह फॉर्म जाएंगे यह कार्य बीएलओ के द्वारा किया जाएगा सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए के माध्यम से बीएलओ की मदद करने का कार्य करें वही 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक आपत्ति भी लगा सकते हैं आपत्ति के दौरान जो लोग फॉर्म भरकर जमा नहीं कर पाए हैं या किसी कारण जमा नहीं हुए हैं उन फॉर्म को भी 9 दिसंबर से लेकर 8 जनवरी तक सबमिट करने का कार्य किया जाएगा 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक फॉर्म जमा किए जाएंगे और 7 फरवरी को फाइनल लिस्ट प्रकाशित होगी बताते चलें एक बूथ पर 1200 की मतदाता सूची प्रिंट होगी उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि 12 प्रकार की दस्तावेज में से किसी एक को भी लगा सकते हैं जिन लोगों की 2003 की वोटर लिस्ट में नाम है उनका कोई एफिडेविट देने की आवश्यकता नहीं है लेकिन उसके बाद का जो भी वोट बना है उन्हें कोई एक सर्टिफिकेट से किसी एक की छाया प्रति लगानी होगी और वह फॉर्म भर के जमा करना होगा इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिपाठी और कांग्रेस बसपा के भी नेता मौजूद रहे ।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें