आज 27 अक्टूबर 2025 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए नई संभावनाएं, सकारात्मक ऊर्जा और कुछ सीख लेकर आया है। दिन में उत्साह, नए अवसर और बदलाव के योग हैं। नीचे सभी राशियों के लिए संक्षिप्त दैनिक भविष्यफल दिया गया है
मेष (Aries)आज भाग्य आपका साथ देगा। रोज़गार और प्रोफेशन में तरक्की के संकेत हैं। मेहनत जल्दी रंग लाएगी। ज़रूरी कामों पर ध्यान दें और बड़े लोगों की सलाह मानें
वृषभ (Taurus)पैसों और खर्चों पर ध्यान दें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। किसी डील या बिजनेस में लाभ संभव है
मिथुन (Gemini)कोई शुभ सूचना मिलेगी। नए काम की योजना बनेगी। संवाद सफल रहेगा। जीवनसाथी और माता-पिता की सलाह महत्वपूर्ण है
कर्क (Cancer)परिवार के मामलों में संतुलन जरूरी है। दिन सकारात्मक रहेगा। घूमने-फिरने के योग हैं। अजनबी लोगों से दूरी रखें, मित्रों की सलाह मानें
सिंह (Leo)आत्मविश्वास रहेगा, पुराने विवाद सुलझें। दिन उतार-चढ़ाव भरा है, नई जानकारी मिलेगी। माता-पिता से हल्की अनबन हो सकती है
कन्या (Virgo)कार्यस्थल पर अनुशासन ज़रूरी है। धैर्य-ईमानदारी का फायदा मिलेगा। लगातार मेहनत से लक्ष्य हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा
तुला (Libra)संबंधों में सुधार संभव है। आर्थिक मामलों में मौके मिलेंगे। संतुलन और सहयोग का योग अच्छा रहेग
वृश्चिक (Scorpio)ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नौकरी में सफलता और गहरी समझ के संकेत हैं। साहस बढ़ेगा, बातचीत में सावधानी रखें
धनु (Sagittarius)पेशेवर जीवन पर ध्यान दें। चंद्रमा धनु में है, सकारात्मकता और नई सीखने की प्रेरणा देगा। यात्राएं लाभप्रद रह सकती हैं.
मकर (Capricorn)वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। दौरान कुछ नए व्यक्तित्वों से मिलेंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज दें, दान-पुण्य के कार्य में मन लगेगा
.कुम्भ (Aquarius)सामाजिक मामलों में आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है, करियर में उन्नति दिखेगी
मीन (Pisces)दिन सहज रहेगा। आध्यात्मिक कामों या नई कोशिशों का फायदा मिलेगा। परिवार में खुशियाँ, कारोबार में सफलता और नई खबरें मिल सकती है
पंoअखिल द्विवेदी
ग्राम करसा
जनपद कानपुर देहात











