कालपी (जालौन) — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। मरीजों की सुविधा और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बावजूद अस्पताल में अव्यवस्था और कमियों की लंबी लिस्ट सामने आ रही है। वार्डों में बिस्तर तो उपलब्ध हैं, लेकिन बेडशीट और साफ-सफाई का अभाव संक्रमण के खतरे को बढ़ा रहा है।
मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि
डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं
दवाओं की कमी आम बात
मशीनें या तो बंद या रखरखाव में लापरवाही
स्टाफ की कमी और व्यवहार पर भी सवाल
स्थानीय लोग पूछ रहे हैं — आखिर स्वास्थ्य विभाग कब जागेगा? सरकारी योजनाएँ कागज़ों तक सीमित क्यों?
प्रशासनिक दावे चाहे जितने मजबूत हों, पर हालात बताते हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं की “नब्ज़” इस केंद्र में बेहद कमजोर है।










