सांसद नारायण दास अहिरवार ने परिवार को भरोसा दिलाया की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय जरूर मिलेगा

आयुष दिवाकर ने की अपनी प्रेमिका से की थी शादी फिर पत्नी और परिजनों ने किया मानसिक उत्पीड़न फांसी पर लटक कर दी जान 

सांसद नारायण दास अहिरवार ने परिवार को भरोसा दिलाया की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय जरूर मिलेगा।।

कानपुर देहात – भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक मलासा के ग्राम जरसेन निवासी संजीव दिवाकर का पुत्र आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों में आयुष दिवाकर ने प्रेम प्रसंग के चलते महिमा चक्रवर्ती से शादी की थी आयुष दिवाकर ने अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग में बताया कि मुझे फोन के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और हमारी पत्नी भी हमसे बात नहीं करती है।। और सास और ससुर पर भी उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए यह घटना 20 अक्टूबर की रात की है हैदराबाद के अट्टापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवक ने फांसी में लगाकर जान दे दी।।आयुष दिवाकर का फोन ना उठने पर उनके माता-पिता को चिंता हुई तब उन्होंने जिस कंपनी में कार्य कर रहे थे उनके सुपरवाइजर को फोन करके कहा कि हमारा फोन नहीं उठ रहा है जरा जाकर देखो तब सुपरवाइजर उनके निवास पर पहुंच कर देखा तो घटना घट चुकी थी तभी मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं थाना अध्यक्ष का कहना है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी जो कानूनी तौर से कार्रवाई होगी।। आयुष ने अपने सुसाइड नोट पर अपने सास ससुर पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया माता-पिता का रो रो कर बुराहाल है।।उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई है की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए जिससे आगे ऐसी घटनाएं न घटे बताते चलें कि रविवार को समाजवादी पार्टी जालौन गरौठा भोगनीपुर के लोकप्रिय सांसद नारायण दास अहिरवार ने उनके निज निवास जरसेन में पहुंचकर पूरी घटना को विस्तार से समझा और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ब्लॉक अध्यक्ष महावीर धीरज संखवार वीर सिंह गुड्डू प्रधान नगर अध्यक्ष मूसानगर सत्येंद्र पाल अमन तिवारी आज सैकड़ो लोग मौजूद रहे

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें