श्रद्धालुओं व जनमानस के डूबने व अग्निकाण्ड से सुरक्षा व बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी

श्रद्धालुओं व जनमानस के डूबने व अग्निकाण्ड से सुरक्षा व बचाव हेतु दिशा-निर्देश जारी

कानपुर देहात

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) दुष्यन्त कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में छठ पूजा का पर्व मनाये जाने हेतु बडी मात्रा में श्रद्धालुओं (महिला/पुरुष/बच्चों) की भीड़ नदी, पोखरों, तालाबों पर पूजा करने हेतु एकत्र होते है। श्रद्धालुओं व जनमानस के डूबने व अग्निकाण्ड से सुरक्षा व बचाव हेतु निम्न दिशा-निर्देश जारी किये जाते है।
“क्या करें, क्या न करें”

क्या करें-

•केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा करें।
•घाटों पर उतरते समय फिसलन व पानी की गहराई का ध्यान रखें।
•अपने परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें।
•पूजा के समय भीड में धक्का-मुक्की, सेल्फी व शोरगुल से बचें।
•पूजा करते समय दीया, अगरबत्ती, माचिस आदि ज्वलनशील वस्तुओं को कपडों से दूर रखें।
•पुलिस, गोताखोर, स्वयंसेवक दल व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
•किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112/9454416429 को सूचित करें।

क्या न करें-

•नशे की हालत या थकान की स्थिति में पानी में न उतरें।
•अंधेरे या अनाधिकृत घाटों पर पूजा न करें।
•तेज बहाव या गहरी जगहों पर न जाएँ।
•पानी में नहाते समय खेले नहीं।
•अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ को भीड में न ले जायें।
•भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे न फोड़ें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें