वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण अब उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य — 05 दिसम्बर तक पूर्ण करें प्रक्रिया

कानपुर देहात, 27 अक्टूबर 2025

सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 2236/व०आ०-19(109)/2025 दिनांक 24.10.2025 के अनुपालन में जनपद कानपुर देहात में वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उ०प्र० शिया एवं सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल (umeed.minorityaffairs.gov.in) पर 05 दिसम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपलोड/फीड किया जाए। इस प्रक्रिया का उद्देश्य वक्फ सम्पत्तियों का डिजिटलीकरण, पारदर्शिता और सशक्त प्रबंधन सुनिश्चित करना है, ताकि राज्य में वक्फ संसाधनों के संरक्षण और उपयोग की दक्षता में वृद्धि की जा सके। उम्मीद पोर्टल पर पंजीकरण से वक्फ सम्पत्तियों की निगरानी, देखभाल एवं विकास योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।जनपद के समस्त मुतवल्लियों एवं वक्फ प्रबन्धन समितियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व अपने वक्फ की सम्पत्तियों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर दें। प्रक्रिया में सहयोग हेतु उ०प्र० सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा नामित को-ऑर्डिनेटर सैय्यद गुलाम हाफिज चिस्ती (मो. 9839351100) एवं अनवर शाहिद (मो. 9888261446) से सम्पर्क किया जा सकता है। यह सुविधा सभी जनसेवा केन्द्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या 308बी, विकास भवन माती, कानपुर देहात से सम्पर्क किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें