जिलाधिकारी ने की अभियोजन कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश
कानपुर देहात 27 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गम्भीर प्राकृति के वादों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को सजा दिलायी जाय, जिससे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को यह संदेश जाये कि छोटा से छोटा अपराध करने पर भी वे सजा से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय में साक्ष्य के लिए आने वाले गवाहों से शत प्रतिशत गवाही करायी जाय तथा दोषमुक्त मामलों में नियमानुसार अपील की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने सभी अधिकारियों और शासकीय अधिवक्ताओं से कहा कि अभियोजन के कार्य को गंभीरता से लें। जिलाधिकारी ने कहा की पीड़ितों को न्याय दिल…











