ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर दो की मौत चार घायल

तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलटा 2 की मौके पर ही मौत 4 गंभीर रूप से घायल।।

पुखरायां कानपुर देहात- भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा पुखरायां के पटेल चौक के पास तेज रफ्तार होने के कारण डंफर ट्रक अनियंत्रित होकर स्कार्पियो के ऊपर वह डंफर पलट गया मौके पर ही स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पटेल चौक हाईवे की है

मृतकों में स्कॉर्पियो कार में सवार 4 साल का बच्चा और बाइक सवार जरेलापुर निवासी प्रहलाद सचान शामिल हैं डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार प्रहलाद सचान डंपर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और जाम भी खुलवाया वही राहगीरों का कहना है कि ओवरब्रिज न होने के चलते आए दिन घटनाएं घटती हैं जबकि पटेल चौक ऐसा चौराहा है कि वहां पर भीड़भाड़ हमेशा बनी रहती हैं।। इसीलिए पटेल चौक पर ओवरब्रिज होना बहुत जरूरी है।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें