सांसद नारायण दास अहिरवार भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।।।
पुखरायां कानपुर देहात – आज समाजवादी पार्टी के जालौन गरौठा भोगनीपुर के लोकप्रिय सांसद नारायण दास अहिरवार ने आज भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरीकरन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर कई लोगों आवास पर पहुंचकर दुखद आकस्मिक निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने विनय कुमार संखवार का लंबी बीमारी के चलते डायलिसिस के दौरान निधन हो जाने के उपरांत उनके निज निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की, गौरीकरन ग्राम के ही निवासी वरिष्ठ समाजसेवी नाथूराम का हार्ट अटैक पड़ने से निधन के उपरांत उनके यहां पहुंचकर अपनी शोक संवेदना और उनके सुपुत्र राम अवतार दिवाकर से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और फिर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कुमार पांडे निवासी गौरीकरन का लंबी बीमारी के चलते निधन होने के उपरांत आज उनके निज निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र उमानाथ पांडे से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त सभी को कोई भी परेशानी हो तो हरसंभव मदद करने का भी भरोसा दिया।। और कहा की इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगी।। और फिर ग्राम वासियों की समस्याएं भी सुनकर अधिकारियों से बात कर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया वहीं पर ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग 50 वर्ष पहले 5 5बिस्वा जमीन आवंटन की गई थी लेकिन चकबंदी होने के कारण जमीन को फिर से वापस ले लिया गया इस पर सांसद नारायण दास अहिरवार ने जिलाधिकारी महोदय कानपुर देहात से बातकर हर संभव मदद करने का विश्वास दिलाया इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रदेश सचिव लाखन सिंह यादव, समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू राजा और भोगनीपुर विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शैलजा संखवार बनारसी बाबू पाल,गश्री चेतराम बसंत लाल रमेश बाबू दिवाकर मीरा देवी शिवकुमार,उमानाथ पाण्डेय,राम अवतार दिवाकर,और ग्राम प्रधान गौरीकरन भी मौजूद रहे।।।











