भोगनीपुर चौराहे पर चारों तरफ फैली गंदगी क्षतिग्रस्त रोड नहीं दे रहा कोई अधिकारी नहीं ध्यान

भोगनीपुर चौराहे की सभी सड़के सड़के गढ़ों में तब्दील चारों तरफ गंदगी ही गंदगी।।।

पुखरायां कानपुर देहात -भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोगनीपुर के मुख्य चौराहे की हालत बहुत ही नाजुक स्थिति में है चौराहे के चारों तरफ की सड़क गढ़ों में तब्दील हो गई है,और सड़क के किनारे चारों तरफ कूड़े के ढेर और गंदगी अंबार लगा हुआ है जिससे कि आम जनमानस को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है भोगनीपुर चौराहा एक मात्र ऐसा चौराहा जो आपके पूरे देश में किसी भी शहर में जाना हो तो भोगनीपुर चौराहे से सभी जगह जाने के लिए रास्ता है अगर आपको औरैया इटावा होते हुए दिल्ली जाना है तो आप भोगनीपुर से जा सकते हैं अगर आपको उरई झांसी ललितपुर जाना है तो भोगनीपुर से जा सकते हैं और अगर आपको घाटमपुर हमीरपुर फतेहपुर होते हुए आगे जाना है तो भी आप आसानी से जा सकते हैं और आपको कानपुर लखनऊ सीतापुर की ओर भी जाना है तो भोगनीपुर चौराहे से आप आसानी से अपने गंतव्य को पहुंच सकते हैं भोगनीपुर ही मात्र एक ऐसा चौराहा है जो आपको कहीं भी जाने के लिए सीधे फोर लाइन से जोड़ता है इसी कारण से भोगनीपुर चौराहे पर और अन्य वाहनों की लंबी कतार रहती है और यात्रियों की भी भारी भीड़ हमेशा भोगनीपुर चौराहे पर बनी रहती है और इतना सब होने के बाद भी चौराहे की स्थिति दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है प्रशासनिक अधिकारियों का और ना ही सत्ताधारी पार्टी के जिम्मेदार नेताओं का भोगनीपुर के चौराहे के विकास के लिए कोई कदम ना उठाना उठाया जाना एक चिंतनीय विषय है भोगनीपुर चौराहे पर जितनी भी सड़के हैं सभी में भारी-भारी गड्ढे उनमें भी पानी भरा हुआ है जिस वजह से पैदल चलने वाले यात्रियों को बहुत अधिक समस्या होती है इसीलिए जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि गण भोगनीपुर चौराहे के विकास के लिए कुछ आवश्यक कदम उठाएं जिससे कि आमजन मानस को इन समस्याओं से छुटकारा मिल सके।। और भोगनीपुर चौराहे का विकास हो सके।।।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें