कानपुर देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 253/25 धारा 365 भा०द० वि बनाम अज्ञात पंजीकृत है। जिसमे संदीप पुत्र श्री किशनपाल सिंह निवासी ग्राम नौवस्ता भीखर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात (उम्र 33 वर्ष) दिनांक 19.10.2023 को भाऊपुर बाजार से गुम हो गया था, जिसका परिजनो के कथनानुसार मानसिक उपचार महेन्द्रु हास्पिटल कानपुर नगर से हुआ था। जो अभी तक अपने घर पर बापस नहीं आया है। जिसकी विवेचना मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात द्वारा सम्पादित की जा रही है।











